दुल्हन बनी ‘चक दे इंडिया’ फेम तान्या अबरोल, रुबीना दिलैक ने भी दी बधाइयाँ!
बधाइयाँ जी बधाइयाँ!

शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की पंजाबन गर्ल बलबीर कौर यानी तान्या अबरोल ने फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का ध्यान खींच लिया था। तान्या ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड आशीष वर्मा से शादी कर ली है। तान्या और आशीष के शादी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रही है। तान्या और आशीष की शादी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उसके पति अभिनव शुक्ला ने भी हाजिरी लगायी और शादी की तस्वीरें शेयर भी की।
तान्या अबरोल अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। गुरुवार को एक्ट्रेस लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष वर्षा से शादी के बंधन में बंध गयी। शादी के जोड़े में तान्या बेहद खूबसूरत दुल्हन दिखाई दे रही थी। ग्लोइंग ब्राइड के रूप में तान्या ने खूबसूरत लहंगा पहना था और हेवी ज्वेलरी भी पहनी थी। दुल्हन के रूप में तान्या की तस्वीरें देख फैन्स प्यार बरसा रहे है। टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उसके पति अभिनव शुक्ला ने यह शादी अटेंड की। इसके साथ ही प्यारी दुल्हन तान्या के साथ रुबीना और अभिनव ने तस्वीरें भी शेयर की। इस तस्वीरों के साथ अभिनव ने तान्या को शादी की बधाइयाँ देते हुए उसे बहन और प्यारी दोस्त कहा है।
और पढ़े: Chak De India Cast Takes A Trip Down Memory Lane At Chitrashi Rawat’s Wedding!
View this post on Instagram
एक्टर अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर तान्या और रुबीना के साथ शेयर की तस्वीरों पर फैन्स प्यार भरे कमेंट्स दे रहे है। इनके साथ ही तान्या की शादी में ‘चक दे इंडिया’ की उसकी को-स्टार्स ने भी शादी में हाजिरी लगायी और बहुत मजे किये। तान्या की शादी में ‘चक दे इंडिया’ की विद्या मालवदे, सिमा आज़मी, शुभी मेहता, शिल्पा शुक्ला, चित्राशी रावत भी दिखाई दी। सभी लड़कियों ने शादी में बहुत मजे किये। तान्या के शादी में इन चक दे गर्ल्स का रियूनियन देख फैन्स बेहद खुश हो गए। एक्ट्रेस विद्या मालवदे ने शादी की कुछ प्यारी प्यारी तस्वीरें भी शेयर की है। देखते है एक झलक!
और पढ़े: 7 Reasons Why ‘Chak De! India’ Remains An Iconic Film About Women, Sports, Empowerment And SRK’s Charm
तान्या ने भले ही अपने शादी की कोई तस्वीर अभी तक शेयर नहीं की। लेकिन उसने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर पति आशीष वर्मा के साथ एक सिंपल सा फोटो शेयर किया हैं। इस तस्वीर को शेयर कर तान्या ने कैप्शन में ‘पेश है मिस्टर एंड मिसेज’ ऐसे कैप्शन भी लिखा है। इस तस्वीर पर कई फैन्स ने दोनों को बधाइयाँ दी है।
View this post on Instagram
कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की कोमल चौटाला यानी चित्राशी रावत की भी बड़े धूमधाम से शादी हो गयी थी। इस शादी में भी इन चक दे गर्ल्स को खूब मजे करते हुए देखा गया। चित्राशी के शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वाइरल हो गयी थी।
View this post on Instagram
तान्या अबरोल का फैन फॉलोइंग काफी बड़ा है। उसने ने शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में अपने अभिनय से कई लोगों को इम्प्रेस किया था। तान्या को शादी की ढेर सारी बधाइयाँ!
First Published: February 10, 2023 8:07 PM