बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर्स होना कोई बड़ी बात नहीं है। कई स्टार्स अपनी बीवीयों, पतियों को चीट करते दिखाई देते है। लेकिन यह बात इंडस्ट्री में काफी सामान्य है। आज के दिन भी कई ऐसे एक्टर्स है जिन्होंने अपनी पत्नियों को चीट किया है और एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर्स किये है। इस बात को उनकी पत्नियों ने अधिक बवाल न बनाते हुए पतियों की इन गलतियों पर पर्दा डाला है। आज हम कुछ ऐसे ही सेलेब्स और उनकी पत्नियों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने पतियों के अफेयर्स पर पर्दा डाला है।
नीतू कपूर
रणबीर कपूर के पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर उनके ज़माने के मशहूर कपल्स में से एक थे। ऋषि कपूर को हिंदी सिनेमा का चॉकलेटी बॉय कहा जाता था। फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऋषि को इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए थे। वही यह स्टार नीतू कपूर की सुंदरता पर दिल खो बैठा था और उन्हें एक्ट्रेस से प्यार हुआ। दोनों ने एकदूसरे से शादी कर ली। हाल ही में नीतू कपूर के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप काफी वायरल हो रही है जहाँ वह ऋषि कपूर के इतर अफेयर्स पर पर्दा डालती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया की, पति ऋषि कपूर को उन्होंने कई बार इतर लड़कियों और एक्ट्रेसेस से फ्लर्ट करते हुए रंगे हांथों पकड़ लिया था। कई बार नीतू के दोस्तों ने भी उन्हें यह बात बताई थी। लेकिन वह ऋषि के इस व्यवहार को माफ अनदेखा कर देती थी और इसे भुला देती थी।
और पढ़े: New Dadi Neetu Kapoor Says Alia Bhatt Is “First Class” Post Delivery. We Are Glad!
जरीना वहाब
जरीना वहाब के पति और एक्टर आदित्य पंचोली कई बार उनके अफेयर्स की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते थे। सबको इस बात की खबर थी की उनका कई महिलाओं के साथ अफेयर रहा है। इस बात से उनकी पति जरीना भी अनजान नहीं थी। अपनी उम्र से 5 साल छोटे आदित्य पंचोली से जरीना ने मुलाकात के बेहद 20 दिनों में ही शादी कर ली थी। लेकिन उन्होंने पति को कई बार दूसरी औरतों के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। पूजा बेदी से लेकर कंगना रनौत के साथ भी आदित्य पंचोली का एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर रह चूका है। लेकिन बच्चों की वजह से जरीना ने आदित्य को कभी तलाक नहीं दिया और पति की गलतियों पर पर्दा डाला।
महीप कपूर
सीरीज Bollywood Wives में संजय कपूर की बीवी महीप कपूर ने भी पति के बारे में एक चौंका देने वाला खुलासा किया था। महीप ने खुलासा किया था की, जब उनकी पहली बेटी शनाया का जन्म हुआ, तब उन्हें पता चला था की संजय उन्हें चीट कर रहे थे। उसी वक़्त महीप बेटी को लेकर घर से निकल गयी थी। लेकिन जैसे की संजय एक फैमिली मैन है, वह अपनी शादी बचाना चाहते थे और इसी वजह से महीप वापिस लौट आई।
और पढ़े: Neetu Kapoor, Anushka Sharma And More Celebs Wish Alia Bhatt On Her 30th Birthday!
पूनम सिन्हा
रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का अफेयर आजतक किसी से छुपा नहीं। यह बात इतनी फ़ैल चुकी थी की शत्रुघ्न की बीवी पूनम सिन्हा को भी पता चल गई थी। पहली बार तो पूनम ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन जब फिरसे पति की यह करतूत सामने आई, तब पूनम खुद को रोक नहीं पाई और शत्रुघ्न को चिल्ला कर आखिरी चेतावनी दी। शत्रुघ्न भी अपनी बीवी को छोड़ना नहीं चाहते थे, इसीलिए इसके बाद उन्होंने रीना से किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखा।
खैर बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बातें तो रोज की है और कई तरह से सामान्य भी है। कई सेलेब्स का अफेयर एकदूसरे के साथ चलता रहता है और यह बात इन बड़े लोगों के लिए काफी छोटी है। हमारे लिए यह इस बात का स्वीकार करना भले ही बेहद मुश्किल हो, लेकिन बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों को इस बात की ज्यादा कुछ फिक्र नहीं होती है। इन पत्नियों के रिऐक्शंस देख कर आप समझ ही सकते है।