कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर सायरा बानो, दिलीप कुमार तक ये है बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियां!

बॉलीवुड जगत ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया है, यहां हर दिन रील हो या रियल लाइफ, रोमांस भरपूर देखने को मिलता है। कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर सायरा बानो तक बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने अपनी मोहब्बत बड़ी ही शिद्दत के साथ निभाई है।

सायरा बानो और दिलीप कुमार से लेकर सैफ अली खान – करीना कपूर, कियारा अडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनकी प्रेम कहानियों का उनके फैंस और चाहने वाले गुणगान गाते है। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनकी प्रेम कहानियों का उनके फैंस और चाहने वाले गुणगान गाते है। बॉलीवुड सेलेब्स की ऐसी ही कुछ लव स्टोरीस हैं जो हमेशा के लिए शादी के पवित्र बंधन में बंध गयी है और यह जोड़ियां हमेशा के लिए एक हो चुकी हैं। आज प्यार के दिन पर यानी के वैलेंटाइन्स डे के मौके पर हम कुछ ऐसी ही सेलेब जोड़ियों के बारें में फिरसे एक बार जान लेंगे जो अपने इश्क से लोगों को हमेशा ‘प्यार कैसे होता है’ इस बारे में प्रेरणा देते आये है।

सायरा बानो और दिलीप कुमार

दिलीप कुमार की दीवानी सायरा बानो 12 साल की उम्र से ही शादी के ख्वाब देखतीं थीं। दिलीप कुमार की एक झलक पाने के लिए सायरा बानो क्या कुछ नहीं किया करती थी। हालांकि, बड़ी स्टार के रूप में उभरने के बाद दिलीप कुमार को भी सायरा से इश्क हो गया। 22 साल की उम्र के अंतर के बाद भी सायरा और दिलीप एक साथ साल 1966 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी

बॉलीवुड जगत की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर जितना अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती थीं, उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और इंडियन क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की पहली मुलाकात उनके कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। वहीं से दोनों की लव स्टोरी का आगाज हुआ। दोनों एक दूसरे को काफी प्यार करते थे, एक्ट्रेस से मिलने मंसूर पेरिस तक पहुंच गए थे। कहा जाता है कि, शर्मिला और मंसूर के धर्म अलग होने के कारण दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन दोनों ने अपने दिल की सुनी और साल 1968 में शादी के बंधन में बंध गए।

और पढ़े: Kiara Advani And Sidharth Malhotra’s Wedding Video Made Us Happy Cry. Watch The Video Now

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र

बॉलीवुड जगत की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी अपने समय की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर थीं। उन दिनों में हेमा मालिनी का दिल मशहूर एक्टर धर्मेंद्र पर आ गया था। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि धर्मेंद्र शादीशुदा थे लेकिन दोनों का प्यार परवान पर था। साल 1980 में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने एक साथ शादी रचाई और आज भी दोनों एक साथ रह रहे हैं। 

सैफ अली खान और करीना कपूर

बॉलीवुड कि बेबो यानी करीना कपूर खान ने जब एक्टर सैफ अली खान से शादी करने का फैसला लिया था तब सभी काफी हैरान रह गए थे। सैफ से उम्र में 10 साल छोटी करीना को फिल्म ‘टशन’ के सेट पर उनसे प्यार हो गया था। दोनों के बीच नजदीकियां भी यही से बढ़ीं। करीब पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़ी ने शादी का फैसला लिया और साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय फिल्म जगत की सबसे चहेते जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी क्यूट है, इनकी पहली मुलाकात साल 1997 में स्विट्जरलैंड में हुई थी। एक तरफ जहां ऐश्वर्या का सलमान खान से ब्रेकअप हुआ था, वहीं अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई की बात चल रही थी। हालांकि कहते है न कि जोड़ियां ऊपर वाला बनता हैं। ऐसा ही कुछ ऐश और अभिषेक के साथ हुआ। फिल्म ‘कजरा रे’ के सेट में अभिषेक का दिल ऐश्वर्या पर आ गया था। इसके बाद एक्टर ने ऐश को न्यूयॉर्क में काफी शानदार तरीके से प्रपोज़ किया था। ऐश्वर्या ने अभिषेक को हां कहा था। दोनों ने साल 2007 में एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थामा और शादी के बंधन में बंध गए।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों के अफेयर की खबरें साल 2018 से काफी चर्चा में रही हैं। लेकिन इस खबर पर आखिरी मुहर तब लगी जब आलिया और रणबीर ने एक-दूसरे के साथ शादी का ऐलान किया और साल 2022 में लंबे समय तक एक-दूसरे का हाथ थामा। बताया जाता है कि, दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से हुई। दोनों की गहरी दोस्ती प्यार में उस वक़्त ही बदली।

और पढ़े: Alia Bhatt, Ranbir Kapoor’s Brand New Shaadi Photos Shared By Bridesmaids Are Filled With ‘Happy Tears And Belly Aching Laughs’

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लगती है। दोनों के बीच नजदीकियां तब बढ़ीं जब ये जोड़ी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म के बाद से कंफर्म हो गया था कि ये जोड़ी एक दूसरे के प्यार में है। इसके बाद साल 2018 में बड़े धूमधाम से शादी रचाई।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आ चुकी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं रील लाइफ की ये जोड़ी अब रियल लाइफ में भी हमेशा के एक लिए एक दूसरे की हो गई है। कियारा और सिद्धार्थ के बीच फिल्म ‘शेरशाह’ से ही नजदीकियां बढ़ीं। दोनों को अक्सर एक साथ घूमते-फिरते देखा जाता था, जिससे इन खबरों को और हवा मिलने लगी की सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ये कपल इसी साल 07 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधा है।

बॉलीवुड हमेशा से लोगों को प्रेरणा देते आया है। बॉलीवुड रियल लाइफ कपल्स भी लोगों को अपनी प्यार भरी दास्तान से इम्प्रेस करते रहे है। इन ‘रब ने बना दी जोड़ियों’ को देख लोगों को आज प्यार पर विश्वास करने लगे है।