बेटी को छोड़ डेट पर गए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर; एक्ट्रेस ने फील किया मॉम-गिल्ट!

बेटी को छोड़ घूमने निकली बिपाशा बसु!

बेटी को छोड़ डेट पर गए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर; एक्ट्रेस ने फील किया मॉम-गिल्ट!

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में मम्मी-पापा बनें हैं। शादी के करीब छह साल बाद 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने अपनी प्यारी सी लिटिल प्रिंसेस को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान बिपाशा अपने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। वहीं इन दिनों बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं बिपाशा का अपनी लाड़ली से अलग होने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस ने बताया है। जी हां, हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए बिपाशा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर से दूर रहना पसंद नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

और पढ़े: Bipasha Basu Blesses Our Feeds With An Adorable Picture Of Devi And Her Dad, Karan Singh Grover!

बिपासा बसु ने बेटी को छोड़ा घर

दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर बिपाशा बसु को उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस अपने पति के साथ डिनर डेट पर आई थीं। इस दौरान इस कपल के साथ पैपराजी ने बात करने के साथ-साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसी बीच किसी पैपराजी ने बिपाशा बसु से उनकी बेटी के बारें में पूछा, जिस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह पहली बार अपनी लाडली को घर छोड़कर आई हैं, जिसके कारण उन्हें मॉम गिल्ट भी फील हो रहा है।

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि लोगों ने उनसे कहा कि वैलेंटाइन्स डे पर पति के साथ बाहर घूमो, कुछ वक्त एक दूसरे के लिए भी निकालो। लेकिन मां तो मां होती है अपनी बेटी को घर छोड़कर आने का गिल्ट बिपाशा के चेहरे पर साफ झलक रहा है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

तीन महीने में किया सेलिब्रेशन

वैलेंटाइन डे के मौके पर पति करण के साथ डिनर डेट पर गईं बिपाशा बसु हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस शॉर्ट ब्लैक कलर पर व्हाइट फ्लोरल डिजाइन ड्रेस पहने काफी गॉर्जियस लग रही थीं। बिपाशा ने बालों को खुला छोड़कर चेहरे पर लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं एक्टर करण सिंह ग्रोवर ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। हाल ही में बिपाशा बसु को उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के तीन महीने पुरे होने पर एक बढ़िया सा सेलिब्रेशन किया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

और पढ़े: बिपाशा बसु की बेटी देवी ने पकड़ी उसकी उंगली, और फैन्स का पिघला दिल!

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

बिपाशा और करण की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में हुई थी। इस फिल्म के सेट के दौरान ही बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के छह साल बाद आखिरकार इस कपल ने साल 2022 में अपनी बेटी स्वागत किया। करण और बिपाशा के काम की बात करें तो फिलहाल दोनों बड़े पर्दे से दूर हैं और अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

Bipasha Basu Blesses Our Feeds With An Adorable Picture Of Devi And Her Dad, Karan Singh Grover!

First Published: February 15, 2023 5:16 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!