Bigg Boss 16 फेम Sumbul Touqeer अपनी बिल्ली के निधन पर हुई भावुक, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट!

टीवी की दुनिया का जाना माना शो इमली फेम सुम्बुल तौकीर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कम उम्र में ही एक्ट्रेस ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। 19 साल की सुम्बुल लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस 16 में भी नजर आई थीं। इस शो में एक्ट्रेस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। बिग बॉस खत्म होने के बाद सुम्बुल अपने परिवार के साथ इन दिनों समय बिता रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस काफी मुश्किल दौर से भी गुजर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी प्यारी बिल्ली के खोने का गम में है। सुम्बुल तौकीर खान ने अपनी प्यारी बिल्ली की याद में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

सुम्बुल तौकीर खान ने शेयर किया पोस्ट

बिग बॉस फेम सुम्बुल तौकीर खान अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बिल्ली के दूर होने के गम पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। सुम्बुल द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ है और उसमें एक छोटे सी बिल्ली की आकृति नजर आ रही है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस अपनी बल्ली को याद करते हुए इमोशनल कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस लिखतीं हैं कि, ‘बादल…‘ आगे एक्ट्रेस लिखती हैं कि वह उसे बहुत प्यार करती हैं, उन्हें हमेशा अपने दिल में सुरक्षित रखेंगी। शांति के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘तुम्हें शांति मिले मेरे बच्चू…’ अपने कैप्शन के जरिए एक्ट्रेस बताती हैं कि, उनकी बिल्ली कुछ समय के लिए ही उनके साथ थी ….उन्होंने हमेशा के लिए उसकी यादों को संजो लिया हैं और उनकी याद उन्हें आती है।

और पढ़े: ‘इमली’ की सुम्बुल तौकीर खान को सांवले रंग पर मिले थे ताने, एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना दर्द!

सुम्बुल तौकीर खान के इस पोस्ट पर यूजर्स अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह जिंदगी का बहुत मुश्किल पल है और जिसके पास पालतू जानवर है वह इसका सामना नहीं करना चाहता’, दूसरे ने लिखा, ‘आपको ढेर सारा प्यार सुम्बुल’, तीसरे ने लिखा, ‘नज़र लग गई है सुम्बुल की खुशियों पर…. भगवान सुम्बुल को बुरी नजर से बचाएं… बच्चे का ख्याल रखें’। इसी तरह एक्ट्रेस के इस इमोशनल पोस्ट पर तमाम यूजर्स अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।

 

सुम्बुल तौकीर ने इस शोज में किया काम

इमली एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान के काम की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। साल 2013 में मशहूर टीवी सीरियल जोधा अकबर में नजर आई थीं। सुम्बुल ने इस सीरियल में मेहताब का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में सीरियल वारिस और 2019 में इशारों इशारों में भी काम किया। सुम्बुल तौकीर खान को साल 2020 में आए सीरियल इमली से काफी लोकप्रियता मिली। इस सीरियल में सुम्बुल ने फहमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म आर्टिकल 15 में भी काम किया है। वहीं सुम्बुल को कलर्स के लोकप्रिय शो बिग बॉस 16 से काफी स्टारडम मिला। सुम्बुल इन दिनों रियलिटी शो एंटरटेनमेंट की रात-हाउसफुल में नजर आ रही हैं।

और पढ़े: Bigg Boss की सुम्बुल तौकीर का घर है बेहद आलिशान, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश!

गौरतलब है कि, सुम्बुल तौकीर खान ने बहुत ही कम उम्र में अच्छी पहचान बना ली है। बिग बॉस में एक्ट्रेस का इमोशनल एंगल तो सभी ने देखा था। इस बीच, सुम्बुल बहुत ही भावनात्मक दौर से गुज़र रहा है। जिसके बारे में उन्होंने पोस्ट शेयर किया है।