टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर बरुन सोबती ने हिट शो इस प्यार को क्या नाम दूं से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस रोमांटिक ड्रामा सीरियल में एक्टर की एक्टिंग और उनके लुक को काफी पसंद किया गया था। हालांकि इन दिनों छोटे पर्दे से दूर बरुन सोबती अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साल 2019 में एक्टर के घर नन्ही सी परी का जन्म हुआ था। बरुन सोबती और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा पहली बार माता-पिता बने थे। वहीं अब खबर है कि बरुन सोबती ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। बरुन और पश्मीन एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दे दी है।
बता दें, 28 जून 2019 को बरुन सोबती और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। पश्मीन मनचंदा ने बेटी सिफत को जन्म दिया था। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं अब छोटे पर्दे से दूर बरुन सोबती के घर नन्हा मेहमान आने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बरुन और पश्मीन के नए नन्हे मेहमान की जानकारी उनके किसी रिश्तेदार ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने बरुन और पश्मीन को उनके न्यू बोर्न बेबी के लिए शुभकामना देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया है। लेकिन एक्टर के एक फैन पेज यूजर ने इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जिसमें लिखा था कि बरुन सोबती, पश्मीन मनचंदा और परिवार को नए बच्चे की बधाई । अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
और पढ़े: अल्लू अर्जुन, सानिया मिर्जा हुए राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी की गोद भराई में शामिल, देखिए तस्वीरें!
बरुन सोबती के फैन पेज द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट के मुताबिक बरुन और पश्मीन अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। बता दें, हाल ही में इस प्यार को क्या नाम दूं में बरुन सोबती की को-स्टार दलजीत कौर की दूसरी शादी में एक्टर की पत्नी पश्मीन मनचंदा अपनी बच्ची के साथ नजर आई थीं। दलजीत कौर ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है जिसमें पश्मीन मनचंदा अपनी बेटी सिफत के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से पश्मीन के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पश्मीन ग्रीन कलर का लॉन्ग गाउन पहने नजर आती हैं, इस दौरान उनके पेट से ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।
बता दें, बरुन सोबती और पश्मीन मनचंदा की लव स्टोरी की शुरुआत उनके स्कूल टाइम से हुई थी। दोनों बचपन में स्कूल में मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। बाद में दोनों ने 12 दिसंबर 2010 को एक गुरुद्वारे में शादी कर ली। अपने शो की तरह बरुन असल जिंदगी में भी काफी रोमांटिक हैं। बरुन सोबती और पश्मीन मनचंदा ने अपनी शादी के बाद साल 2019 में अपनी बेटी सफीना का स्वागत किया।
और पढ़े: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने आने वाले बच्चे के लिए बनवा रहे है यह तोहफा, देखे एक झलक!
गौरतलब है कि बरुन सोबती ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल श्रद्धा से की थी। इसके बाद एक्टर को इस प्यार को क्या नाम दूं से काफी पहचान मिली। बरुन इन दिनों छोटे पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनके फैन्स उन्हें जल्द ही एक बेहतरीन शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, बरुन सोबती के घर नन्हें मेहमान के लिए हमारी तरफ से बहुत-बहुत बधाई।
Image Courtesy: Twitter