अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल को बर्थडे पर दिया सरप्राइज, ऐसे किया सेलिब्रेशन!
ट्विनिंग करते दिखे बेहद क्यूट!

आज भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का जन्मदिन है। अपने लाडले दामाद के जन्मदिन पर एक्टर सुनील शेट्टी ने भी बेहद प्यारा पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही सुनील शेट्टी की बेटी और केएल राहुल की धर्मपत्नी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी अपने प्यारे पति को बर्थडे पर प्यारा सा सरप्राइज दिया है। अथिया शेट्टी ने केएल राहुल को आधी रात सरप्राइज देते हुए पति का बर्थडे मनाया और केक भी काटा। इस खुशनुमा पलों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैन पेजेस पर ये तस्वीरें शेयर की हुई दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल है। कई साल एकदूसरे को डेट करने के बाद इसी साल की शुरुआत में अथिया और राहुल दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। सुनील शेट्टी के खंडाला के फार्महाउस में अथिया और केएल राहुल की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही राहुल IPL के लिए रवाना हो गए थे। साथ ही आज राहुल अपना जन्मदिन मानते हुए अथिया के साथ दिखाई दिए। इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमे अथिया अपने पति केएल राहुल के साथ उसका बर्थडे मनाती हुई दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: A Look Back At The Couple’s Relationship Timeline
वायरल हुई इन तस्वीरों में अथिया शेट्टी ब्लैक एंड व्हाइट जंपसूट में तो केएल राहुल भी उसी कॉम्बिनेशन की टीशर्ट पहने दिखाई दे रही है। पति के बर्थडे पर अथिया भी राहुल के आउटफिट से ट्विनिंग कर रही है और दोनों बेहद क्यूट दिखाई दे रहे है। यह तस्वीरें किसी रूम में ली गई है। जहा केएल राहुल केक काटते हुए दिखाई दे रहे है तो उसकी पत्नी अथिया उसके बगल में खड़ी होकर तालियां बजा रही है। यह तस्वीरें है कहा की इसपर अभी फिलहाल कुछ भी कहना कठिन है। लेकिन अंदाज लगाया जा सकता है की केएल राहुल अभी IPL में व्यस्त है। तो इस दौरान उसकी प्यारी बीवी अथिया उसे सरप्राइज देने वह पहुंची हो।
View this post on Instagram
और पढ़े: Athiya Shetty Chooses An Ivory Gotta Kurta For Her Fun-Filled Haldi Ceremony
View this post on Instagram
तस्वीरों को देखते हुए ऐसे ही नजर आ रहा है की अथिया अपने पति को शादी के बाद पहले बर्थडे पर अकेले नहीं छोड़ सकती थी। इसीलिए प्यार जताने और पति का बर्थडे सेलिब्रेट करने अथिया ने आधी रात को केएल राहुल को इतना प्यारा सरप्राइज दिया। ओह, कितने क्यूट कपल है ये! खैर केएल राहुल को जन्मदिन पर मुबारकां!
First Published: April 18, 2023 2:46 PM