अर्पिता खान ने सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के रिश्ते को किया जाहिर, भाभी कह कर डिलीट की पोस्ट!

क्या रिश्ते पर लग गई मुहर!

अर्पिता खान ने सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के रिश्ते को किया जाहिर, भाभी कह कर डिलीट की पोस्ट!

दबंग‘ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल अपने अफेयर की ख़बरों से कई बार सुर्ख़ियों में बने रहते है। हालाँकि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने अपने रिश्ते की बात को लेकर कभी कुछ भी नहीं कहा है। इन दोनों ने अपने रिश्ते से इंकार भी नहीं किया और न ही जाहिर किया है की वो दोनों रिश्ते में है। दोनों के फैन्स कई समय से खुशखबरी सुनने के मौके का इंतजार कर रहे है। हाल ही में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के घर पर हुई ईद पार्टी में अर्पिता खान ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर उसे ‘भाभी’ कह दिया। लेकिन कुछ पल में वह तस्वीर डिलीट भी कर दी। चलिए जानते है आखिर क्या हुआ..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, जो की आखिरी बार ‘डबल XL’ में दिखाई दी थी, कई दिनों से एक्टर जहीर इकबाल के साथ रिश्ते में होने की खबरे आ रही है। उनके फैन्स भी यह जानना चाहते है की, उनके रिश्ते की खबर पक्की है या नहीं। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाथ और अंगूठी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए उसका एक बड़ा सपना पूरा होने की खबर लोगों को दी थी। यह तस्वीर देख सोनाक्षी के फैन्स काफी खुश हो गए थे। लोगों को सच में लगा था की, सोनाक्षी की सगाई हो गयी है। लेकिन कुछ पल में सोनाक्षी ने अनाउंस कर दिया की वह उसका ‘SO EZI’ नेल ब्रांड है। इस खबर के बाहर आते ही उसके फैन्स फिर एक बार नाराज हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

हुमा कुरैशी के यहाँ हाल ही में हुई ईद पार्टी में अर्पिता खान, आयुष शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसारी, फैशन डिजाइनर नचिकेत बर्वे, सुरभि बर्वे और कई सेलेब्स शामिल हुए थे। दिलचस्प बात यह है की, इस दौरान अर्पिता खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें जहीर सोनाक्षी को अपने करीब पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में जहीर को सोनाक्षी के कंधे पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है। अर्पिता ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी जहां उसने सोनाक्षी को ‘भाभी’ कहा था। हालांकि, अर्पिता ने अब अपने अकाउंट से उस पोस्ट को हटा दिया है। लेकिन फिर भी कई लोगों ने ये पोस्ट देख लिया था। इससे पता चल जाता है दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक जरूर रही है और जल्द ही फैन्स को खुशी की दावत भी मिलने वाली है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सिर्फ यही बात नहीं, अर्पिता खान और आयुष शर्मा के ईद पार्टी में भी सोनाक्षी और जहीर साथ में दिखाई दिए थे। दोनों ने पैपराजी को फोटो के लिए पोज भी दिए। हालाँकि, सोनाक्षी और जहीर के फैन्स ये जरूर चाहते है की दोनों अपना रिश्ता पक्का कर दे और जल्द से जल्द शादी कर ले। लेकिन अबतक ऐसी कोई पक्की खबर नहीं है जिससे पता चल पाए की, दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा के काम की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘दहाड़’ में नजर आएगी। साथ ही सोनाक्षी रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ ‘ककुड़ा‘ और संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘हीरामंडी‘ में भी दिखाई देगी।

 

First Published: April 25, 2023 5:29 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!