कैटरीना कैफ से लेकर सलमान खान तक, इन स्टार ने आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में जमाया माहौल!

जबरदस्त स्टार स्टडेड ईद पार्टी!

कैटरीना कैफ से लेकर सलमान खान तक, इन स्टार ने आयुष शर्मा और अर्पिता खान की ईद पार्टी में जमाया माहौल!

ईद के मौके पर सलमान खान की लाड़ली बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने काफी खास पार्टी का आयोजन किया। उनकी ईद पार्टी में फिल्म जगत के बड़े स्टार्स जश्न मनाने पहुंचे थे। अर्पिता और उनके पति आयुष की इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। इस पार्टी में कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, आमिर खान, सलमान खान, सुनील शेट्टी, कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, और शहनाज गिल समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसके साथ ही इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा भी अपने दमदार लुक में पहुंचीं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं। वहीं, सलमान खान और हेलन भी इस पार्टी में नजर आए। आइए जानते हैं अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल हुए।

अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा की पार्टी में मिनी माथुर, दीया मिर्जा, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, पूजा हेगड़े, तब्बू, हेलन, सलमा खान, कबीर खान और सोहेल खान भी इस पार्टी में अपने दमदार अंदाज में पहुंचे। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, नेहा शर्मा, अरबाज खान, अंशुला कपूर, इसाबेल कैफ, एमसी स्टेन, दिशा पटानी, इब्राहिम अली खान, सिद्धार्थ निगम, हिमेश रेशमिया, पूजा हेंगड़े, पलक तिवारी, मनीष मल्होत्रा, पुलकित सम्राट, सुनील ग्रोवर, सीरियल कुमकुम फेम शब्बीर अहलूवालिया, मनजोत सिंह, इशिता दत्ता, आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप, जगपति बाबू, अंशुला कपूर, बाबा सिद्धकी, तुषार कपूर, कृति खरबंदा, कबीर खान, महिमा मकवाना, वत्सल सेठ भी अपने शानदार लुक के साथ पैपराजी के लिए पोज दिए। वहीं इस पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा के साथ पहुंची थीं। इन सेलेब्स के वीडियो को विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

और पढ़े: Shah Rukh Khan Greets Fans On Eid, Alia Bhatt, Kriti Sanon, And More Celebs Share Sweet Wishes On This Day!

पार्टी में शिरकत करने पहुंची कंगना रनौत ने तो अपने लुक से समां बना दिया। ईद पार्टी के लिए उन्होंने मस्टर्ड कलर का आउटफिट चुना। इसी के साथ एक्ट्रेस ने हैवी दुपट्टा भी कैरी किया। विंटेज हेयर स्टाइल लुक में कंगना बला की खूबसूरत लग रही थीं।

Image courtesy: Twitter

कैटरीना कैफ के लुक की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत क्रीम कलर का सूट पहना हुआ था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने फेस पर मिलिमल मेकअप के साथ कानों में हैवी ज्वेलरी कैरी की। इस फुल स्लीव्स लॉन्ग सूट में कैटरीना कैफ काफी प्यारी नजर आ रही हैं।

Image courtesy: Twitter

आमिर खान इस पार्टी में रेड और व्हाइट कलर के शॉर्ट कुर्ते में नजर आए और इसे ब्लू कलर की पैंट के साथ पेयर किया। आमिर इस लुक में काफी अच्छे लग रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर शहनाज गिल भी अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में शामिल हुई। इस पार्टी में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस में खूब बिजलियां गिराई।

Image courtesy: Twitter

मैने प्यार किया की सलमान खान की को-स्टार भाग्यश्री भी अपने पूरे परिवार के साथ अर्पिता और आयुष की पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति, बेटा और बेटी अपने स्टनिंग लुक में नजर आए।

वहीं इस पार्टी को ऑर्गनाइज करने वाले अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने पर्पल और ब्लैक कलर का आउटफिट चुना। इस ईद पार्टी में अर्पिता पर्पल कलर का एम्ब्रायडरी वर्क वाला सूट पहने नजर आईं। वही आयुष शर्मा व्हाइट कलर के पजामे के साथ ब्लैक कलर के कढ़ाई वाले कुर्ते में अपनी वाइफ के साथ नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बैश के लिए एक्ट्रेस तब्बू ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। पार्टी में एवरग्रीन एक्ट्रेस हेलन और सलमा भी क्यूट सूट आउटफिट में दिखाई दी। कार्तिक आर्यन ब्लू टी शर्ट, डेनिम और जूते पहने पार्टी में शिरकत किया। वहीं सुनील शेट्टी ब्लू शर्ट, मैचिंग पैंट और व्हाइट शूज में नजर आए। इस पार्टी में डैशिंग स्टार अनिल कपूर भी पहुंचे। अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में शामिल होने के लिए उन्होंने ब्लू और पर्पल कलर का आउटफिट चुना था। एक्ट्रेस दीया मिर्जा और हुमा कुरैशी ने शाम के लिए अपने व्हाइट एथनिक आउटफिट में जलवा बिखेरा। रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूज़ा के साथ पार्टी में नजर आये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)


वहीं इस पार्टी में अर्पिता खान के लाडले भाई सलमान खान भी अपने फूल स्वैग में नजर आए। वो ब्लैक कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जीन्स में दिखाई दिए।

Image courtesy: Twitter

इस पार्टी में भारतीय टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी पहुंची।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके साथ ही पार्टी की लाइमलाइट में बनीं सोनाक्षी सिन्हा अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं। सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आई वही जाहिर ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

और पढ़े: Ranveer Singh’s Multicoloured Shirt And Hat For Arpita Khan’s Eid Party Has The Internet Saying “Deepika Is Going For Eid And Ranveer Is Heading To Maldives”

गौरतलब है कि, अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा की कोई भी पार्टी हो सभी लाजवाब होती हैं। हर पार्टी में एक से बढ़कर एक सेलेब्स शिरकत करते हैं। ऐसा ही इस साल की ईद पार्टी में भी हुआ। अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में एक से बढ़कर एक सेलेब्स ने शिरकत की और समां बनाया।

Image Courtesy: Twitter/ Viral Bhayani

From Kiara Advani To Shanaya Kapoor, These Star Styles At Arpita Khan’s Eid Party Are Perfect For Summer

 

First Published: April 23, 2023 11:26 AM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!