अनुष्का शर्मा ने खोला बचपन की यादों का पिटारा, शेयर की अपने पुराने दिनों की यादें!
बचपन की गलियों में पहुंचीं अनुष्का शर्मा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ मंदिरों में भगवान के दर्शन करती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले अनुष्का और विराट नीम करोली बाबा और वृन्दावन में भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद हाल ही में दोनों उज्जैन में महकाल की भस्म आरती में भी हिस्सा लेने पहुंचे। मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे अनुष्का और विराट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही हैं। अपने बीजी लाइफस्टाइल से दूर अनुष्का शर्मा इन दिनों खूब एन्जॉय कर रही हैं। इन दौरान अनुष्का मध्य प्रदेश के महू की सैर करती दिखाई दीं। यहां एक्ट्रेस ने अपने बचपन की यादों को भी ताजा किया और एक वीडियो शेयर किया।
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा ने याद किया बचपन
मध्य प्रदेश के महू (इंदौर) पहुंची अनुष्का शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को वो घर दिखाया जहां उनका बचपन बीता था और साथ ही अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए एक्ट्रेस ने अपना खूबसूरत सा वीडियो भी शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का उन गलियों को दिखाती नजर आ रही हैं, जहां उनका बचपन बीता। वीडियो में आगे आर्मी एरिया का वो क्वार्टर भी नजर आता है जहां अनुष्का रहा करती थीं। इस दौरान हर वो जगह एक्ट्रेस ने दिखाई जहां उन्होंने अपने बचपन का समय बिताया, जहां से वो खेली, पली-बढ़ीं और आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के चेहरे पर अपने पुराने दिनों को याद करने की खुशी साफ झलक रही है। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
और पढ़े: अनुष्का शर्मा अपने थाईलैंड ट्रिप के ले रही है मजे, देखे यह तस्वीरें!
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखती हैं कि, ‘एक बार फिर महू, मध्यप्रदेश गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी। जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी।’ अनुष्का शर्मा के इस वीडियो में यूजर्स अपने रिएक्शंस शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा कि, ‘हममें से कई लोगों के लिए यह वीडियो बहुत खास है…आर्मी स्कूल और MHOW की उन सभी यादों को ताजा करने देने के लिए धन्यवाद…’, दूसरे ने लिखा, ‘ये है इमोशन… एक आर्मी ब्रैट ही इस इमोशन को समझ सकता है।’, तीसरे ने लिखा, ‘प्रभावशाली लोगों के इस तरह के पोस्ट मेरा दिन बना देते हैं। इसलिए आई लव थिस गर्ल’। ऐसे ही तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।
महू में बीता बचपन
आपको बता दें, अनुष्का का जन्म भले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ हो, लेकिन वह मध्य प्रदेश के महू में पली-बढ़ी हैं और उन्हें वहीं से ज्यादा लगाव है। एक्ट्रेस के पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है जो कर्नल रह चुके हैं। ऐसे में अनुष्का को पुरे परिवार के साथ नई-नई जगह रहने और घूमने को मिला। हालांकि बचपन महू में बीतने कि वजह से यह जगह अनुष्का के लिए काफी खास हैं।
और पढ़े: Virat Kohli Hails Anushka Sharma As An ‘Inspiration’, Lauds The Great Sacrifices She Made As A Mother
अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार अपने पति और भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली के साथ तीर्थ स्थल के दर्शन करती नजर आ रही हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा अपने बचपन के दिनों को याद कर काफी खुश हैं। गौरतलब है कि कोई कितना भी बड़ा स्टार बन जाए या एक सफल व्यक्ति बन जाए लेकिन सुकून तो बचपन के दिनों में ही मिलता है।
First Published: March 07, 2023 4:29 PM