आलिया भट्ट ने बेटी का संस्कृत नाम ‘राहा’ रखा। क्या सेलिब्रिटी दोहराना चाहते हैं पुराने नामों का ट्रेंड?

बी-टाउन में पुराने नामों का ट्रेंड!

आलिया भट्ट ने बेटी का संस्कृत नाम ‘राहा’ रखा। क्या सेलिब्रिटी दोहराना चाहते हैं पुराने नामों का ट्रेंड?

५०-१०० साल पहले के जो नाम लोकप्रिय थे, अब वह आज के समय में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आप इन्हे पुराने, धार्मिक नामों का एक ट्रेंड भी कह सकते है। जैसे हाल ही में आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम ‘राहा’ रखा है, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे के नाम ‘वायु’ यानी हनुमान और भीम के नाम पर रखा है, बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर ने अपनी बच्ची का नाम ‘देवी’ रखा है तो करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘जंहागीर’ रखा है। यह काफी पुराने और ओल्ड स्कुल नाम है जिसका ट्रेंड वापस आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

और पढ़े: Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Reveal Their Daughter’s Name Chosen By Dadi Dearest…But It’s So Unusual!

अब सवाल यह उठता है कि, आज की नई जनरेशन, सेलेब्स अपने बच्चों के नाम इतने पुराने क्यों रख रहे हैं? आखिर क्या रहस्य है इन पुराने या संस्कृत नामों के पीछे जो आज के समय में हो रहे है ट्रेंड। आप को बता दें कि, यह ट्रेंड एक ओल्ड एरा को वापिस आते हुए दर्शा रहा है। ज्यादा कर के सेलेब्स ही इस पुराने नामो का ट्रेंड सेट करते हुए दिखाई दे रहे है। सेलेब्स रख रहे बच्चो के ‘ओल्ड स्कूल’ नाम उनके दादा-दादी, नाना नानी या उनके भी पहले की पीढ़ियों से जुड़े हुए हैं। इन नामों के अर्थ काफी अलग और खूबसूरत हैं।
पुराने नामों के अर्थ हमारे भगवान, देवी-देवताओं से जुड़े होते हैं। हममें से कई लोग इन प्राचीन और पुराने नामों का सही मतलब जानते है। या फिर अभी हम गूगल पर सर्च करके इन पुराने नमो के पीछे का अर्थ समझ कर ले सकते है। एक सुंदर और सार्थक नाम उच्च आत्म-सम्मान के साथ-साथ दूसरों पर सुखद (pleasant) छाप छोड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

एक व्यक्ति का नाम उसके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात होती है। नाम के वजह से ही व्यक्ति की पहचान होती है यह बोलना भी सही होगा। नाम जितना पुराना हो उतना ही उसके सोच विचार पुराने होंगे ऐसे हम एक कयास बांध लेते है। साथ ही में पुराने नामों के अर्थ भी काफी गहरे होते थे। लेकिन आजकल के ज़माने के नामों का उदहारण ले तो कई बार तक उनके अर्थ भी किसी को पता नहीं चलते। इसीलिए फैंसी नामो से गहराइयाँ भरे सुन्दर अर्थ के पुराने नाम अपने बच्चों के लिए रखना सेलेब्स पसंद कर रहे है।

और पढ़े: Priyanka Chopra Sends ‘Love And Light’ To Her Fans As She Does Diwali Puja With Nick Jonas And Malti Marie!

हमारे शास्त्रों में इस विषय पर बहुत विस्तार से वर्णन किया गया है। रामायण में भगवान राम और उनके भाइयों यानी लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नामकरण समारोह के समय नामों के अर्थ विस्तृत किए गए हैं। पहले के समय में इस बात पर अधिक जोर दिया जाता था कि, इन नामों को सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद चुना जाए। जिसका अर्थ भी बेहद सुंदर निकल कर आए।

अब सेलेब्स अगर यह पुराने नामों का ट्रेंड वापिस ला रहे है, तो साधारण व्यक्ति जिनको इनसे प्रेरणा मिलती है, जो इनके फैन्स है वह भी इस ट्रेंड को क्यों न अपनाये।

Bipasha Basu And Karan Singh Grover Share An Adorable GIimpse Of Their Divine Daughter, “Devi”

First Published: November 28, 2022 1:54 PM

Himanshi Chetiwal

Read More From Himanshi

Seen it all?

We’ve got more!

From Kolaveri Di To Arabic Kuthu: 5 Hits Set To Shake Hyderabad At Anirudh Ravichander’s Concert From Alaya F To Sara Ali Khan, Bollywood Divas Who Made Shimmer Look Effortless 10 Karan Aujla Songs That Will Instantly Upgrade Your Holi Playlist From Scream 7 To The Devil Wears Prada 2, Epic Hollywood Sequels Releasing In 2026 8 Desi Fits Inspired By Birthday Girl Triptii Dimri Perfect For Shaadi Season!