भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से दुखी हुई अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर लिखा ‘यकीन नहीं हो रहा’!

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान और परेशान है। इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा ने रविवार के दिन वाराणसी के एक होटल में फांसी लेकर मौत को गले लगा लिया। एक्ट्रेस के जाने के बाद भोजपुरी जगत में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में देने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा के सुसाइड की खबर से उनके फैन्स के साथ-साथ उनकी फैमिली भी गहरे सदमे है। इसके अलावा भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी आकांक्षा की मौत से काफी आहत हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दुख जाहिर किया है।

भोजपुरी जगत की सुपरहिट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर महिलाओं और लड़कियों को अपने हक की लड़ाई लड़ने की बात करती हैं। ऐसे में भोजपुरी जगत की शेरनी कही जानी वाली अक्षरा सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से काफी परेशान हैं। उन्होंने आकांक्षा की सुसाइड के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है, साथ ही ये बताने की कोशिश की है कि लड़कियों को अपने हक की बात करनी चाहिए। 

अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे और उनकी मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘क्या लिखूं, क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा’ आगे एक्ट्रेस बताती हैं कि, कल आकांक्षा दुबे का मैसेज आया था। जिसमें उन्होंने पूछा कि कहा हो दीदी वाराणसी में …। आगे एक्ट्रेस अपने कैप्शन में लिखती हैं कि, उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आकांक्षा दुबे वही बहादुर लड़की हैं, जो अपने माता-पिता की उम्मीद थी, जो अपने माता-पिता को एक बेहतर जिंदगी देने की सोच रखती थी। आगे अक्षरा सिंह वह लड़कियों को सलाह भी देती है की, अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।

और पढ़े: अक्षरा सिंह से लेकर नम्रता मल्ला रहीं इस हफ्ते सुर्खियों में, एक्ट्रेसेस की इन तस्वीरों ने मचाया धमाल!

अक्षरा सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के जाने का दुख व्यक्त करते हुए उनकी खासियत का भी जिक्र करती है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपने रिएक्शंस शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विनम्र श्रद्धांजलि आकांक्षा दुबे जी। विश्वास नहीं हो रहा है आज सुबह ही आपका गाना रिलीज़ हुआ था। क्या मजबूरी रही होगी जो आपने ये कदम उठाया। ॐ शांतिः’, दूसरे ने लिखा, ‘वजह जो भी हो ऐसा नहीं करना चाहिए था’, तीसरे ने लिखा, ‘जांच भी होनी चाहिए ऐसे मामलो में, ॐ शांति।’ ऐसे तमाम यूजर्स आकांक्षा दुबे की मौत के बाद अपना दुख जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, दिव्यांग एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने साल 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘साजन’, ‘कसम पैदा करने वाले की 2’, ‘वीरों के वीर’ और ‘लवर्स पॉइंट’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। जानकारी के मुताबिक, दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा ने रविवार के दिन वाराणसी होटल में फांसी लगा कर जान दी। एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म ‘नायक’ की शूटिंग के लिए वाराणसी के सारनाथ होटल में रुकी थीं। सुबह जब एक्ट्रेस का शव फांसी के फंदे पर दिखा तो सभी हैरान रह गए। हालांकि सुसाइड के एक दिन पहले आकांक्षा दुबे अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये लाइव आई थीं, इस दौरान उन्हें रोते हुए भी देखा गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़े: Everything You Need To Know About Deceased Bhojpuri Actress Akanksha Dubey!

गौरतलब है कि, आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। कभी कोई एक्टर तो कभी कोई एक्ट्रेस सुसाइड करती है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने दिल की बात खुलकर कहने की जरूरत है। कई बार परेशानियों में लिए गए ठोस कदम खुद के साथ साथ दूसरों को भी गहरी चोट पहुंचाते है।