दिवंगत आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो हुआ वायरल; फैन्स ने पूछा, ‘कब होगी समर सिंह पर कार्रवाई?’

समर सिंह पर लगाया आरोप!

दिवंगत आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो हुआ वायरल; फैन्स ने पूछा, ‘कब होगी समर सिंह पर कार्रवाई?’

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की अचानक हुई मौत से हर कोई सदमे में है। इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा ने पिछले महीने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैन्स के साथ-साथ उनका परिवार भी सदमे में है। आकांक्षा की मां लगातार एक्टर समर सिंह पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं। ऐसे में पुलिस समर सिंह के खिलाफ कब सख्त कार्रवाई करेगी, इसका इंतजार एक्ट्रेस के फैन्स के साथ-साथ उनके परिवार को भी है। वहीं अब एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मौत का जिम्मेदार समर सिंह को बताती नजर आ रही हैं।

आकांक्षा दुबे के मौत के बाद हर कोई इंसाफ की मांग कर रहा है। एक्ट्रेस की मौत के बाद रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और यश कुमार जैसे कई भोजपुरी जगत के स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है। हर कोई आकांक्षा की मौत की वजह जानना चाहता है। खूब नाम कमाने वाली आकांक्षा दुबे के निधन की खबर से हर कोई परेशान है। ऐसे में इस बीच आकांक्षा के एक पुराने वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आकांक्षा के वीडियो में देखा जा सकता है कि वो रोते हुए समर सिंह का नाम लेती है। इस पुराने वीडियो में आकांक्षा दुबे ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने क्या गलती की है।

आगे एक्ट्रेस का कहना है कि, वो अब बस इस दुनिया में नहीं रहेंगी, ये उनकी सबसे आखिरी बात है। समर सिंह के बारे में आगे खुलासा करते हुए आकांक्षा दुबे कहती हैं कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होंगे। आकांक्षा दुबे के इस वीडियो को सर्वेश पांडे नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। साथ ही यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए समर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े: आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने, बॉयफ्रेंड समर सिंह हो सकता है गिरफ्तार!

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैन्स ये भी पूछते नजर आ रहे हैं कि समर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कब होगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो के सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे और उनके वकील कई सवाल कर रहे है। आकांक्षा दुबे की मां का कहना है कि, उनकी बेटी की हत्या समर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है।

समर सिंह की गिरफ्तारी

आपको बता दें, आकांक्षा दुबे मर्डर केस मामले में समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने समर के लिए 7 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने केवल 5 दिनों की पुलिस कस्टडी दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस इन पांच दिनों में समर सिंह के मोबाइल को ट्रेस करेगी और समर व आकांक्षा के बीच हुए लेन-देन की भी जांच करेगी। इसके अलावा एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक्ट्रेस के इस वीडियो के सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे के परिवार के साथ-साथ उनके फैन्स जल्द समर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से दुखी हुई अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर लिखा ‘यकीन नहीं हो रहा’!  

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अपनी फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला में एक छोटे से किरदार से की थी। मुझसे शादी करोगी और साजन जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से एक्ट्रेस को खूब पहचान मिली थी। लेकिन एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन के बाद उनके तमाम चाहने वाले और फैन्स मायूस हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी को आकांक्षा दुबे के लिए जल्द न्याय की उम्मीद है।

आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, एक्ट्रेस के होटल रूम में 17 मिनट तक रुका था एक शख्स!

 

First Published: April 20, 2023 8:29 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!