आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने, बॉयफ्रेंड समर सिंह हो सकता है गिरफ्तार!
दोनों का हुआ था ब्रेकअप!

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से सारी भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं तो उसके फैन्स और चाहने वालों को भी बेहद सदमा लगा है। आकांक्षा दुबे जैसी लाजवाब एक्ट्रेस को खोने का दुख भोजपुरी इंडस्ट्री मना रही है। आकांक्षा की आत्महत्या के बारे में रोज कई नयी नयी बातें सामने आ रही है, वही हाल ही में इस आत्महत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आयी है, जिस वजह से उसकी आत्महत्या का कारन सामने आया है। इस वजह से एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड समर सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।
View this post on Instagram
25 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने पिछले हफ्ते होटल रूम में खुद को लॉक कर के फांसी लगा ली थी। इस दौरान उसकी अगली आने वाली फिल्म ‘नायक’ की शूटिंग चल रही थी। आकांक्षा ने सुसाइड किया, उसी रात उसने अपने सोशल मिडीया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे वह रोते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसी भी खबरे आ रही थी की आकांक्षा दुबे डिप्रेशन में थी, और जिस वजह से उसने सुसाइड कर लिया।
View this post on Instagram
और पढ़े: आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, एक्ट्रेस के होटल रूम में 17 मिनट तक रुका था एक शख्स!
हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स सामने आयी है, जिस वजह से इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स में दम घुटने की वजह से मौत होने की वजह सामने आयी है। इस रिपोर्ट में हत्या की कोई शंका नहीं बताई गयी है। पुलिस ने इस मामले में आगे बताया है की, आकांक्षा की मौत फांसी लगने से ही हुई है और ना ही उसके शरीर पर किसी घाव या चोट के निशान है।
View this post on Instagram
इस मामले में आगे कहते हुए पुलिस ने बताया है की, एक्टर समर सिंह जो की अक्कांक्षा के बॉयफ्रेंड थे, दोनों लिव-इन में रहते थे। किसी कारन दोनों में ब्रेकअप हो गया था, जिस वजह से एक्ट्रेस डिप्रेशन में थी। आत्महत्या की रात आकांक्षा समर के साथ एक पार्टी में भी शामिल हुई थी। देर रात तक पार्टी से आने के बाद आकांक्षा किसी अनजान आदमी के साथ होटल पर लौटी थी, जो उसके साथ 17 मिंट तक था। इस इंसान के जाने के बाद आकांक्षा ने अपना दरवाजा लॉक कर दिया था। इस मामले में समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए है। लेकिन यह दोनों भी फिलहाल फरार है।
View this post on Instagram
और पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से दुखी हुई अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर लिखा ‘यकीन नहीं हो रहा’!
गौरतलब, इस मामले में भले ही कितने भी पहलू सामने आये, लेकिन हमने एक बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस को हमेशा के लिए खो दिया है। डिप्रेशन में होने के कारन जब कोई ऐसा इतना बड़ा कदम लेता है तो ना ही सिर्फ वह व्यक्ति खुद को सजा देता है, लेकिन अपने परिवार और चाहने वालों को भी सदमे में लेकर रख देता है। इतना बड़ा कदम उठा ने से पहले एक बार नहीं सौ बार सोचना चाहिए। शायद कोई रास्ता जरूर निकले। हमें जरूर यकीं है की इस मामले में जो भी सच्चाई है जल्द से जल्द सामने आएगी।
First Published: March 30, 2023 10:27 AMEverything We Know About Bhojpuri Actress Akanksha Dubey’s Suicide Case So Far