भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल छाया हुआ है। इंडस्ट्री की एक शानदार एक्ट्रेस का 25 साल की उम्र में अचानक आत्महत्या कर लेना हैरान कर देने वाला है। आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर आए दिन नए-नए सस्पेंस सामने आ रहे है। आकांक्षा की मां एक तरफ भोजपुरी सिंगर और एक्टर समर सिंह और संजय सिंह पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं, वहीं पुलिस के नए बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि फिलहाल समर सिंह और संजय सिंह फरार बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस के लेटेस्ट बयान ने आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है की, आत्महत्या से पहले आकांक्षा के कमरे में 17 मिनट तक एक शख्स उसके साथ था।
बताया जा रहा है कि, इस पूरे मामले में किसी तीसरे शख्स के शामिल होने की आशंका है। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया कि एक अज्ञात शख्स उस रात आकांक्षा के साथ उनके होटल के कमरे में लगभग 17 मिनट तक मौजूद था। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर ये ‘मिस्ट्री मैन’ कौन है। वहीं पुलिस के अनुसार, आकांक्षा दुबे शनिवार की रात किसी बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर होटल से निकली थीं। इसके बाद करीब 2 बजे आकांक्षा को उनके होटल एक शख्स छोड़ने आया जो उन्हें उनके कमरे तक भी छोड़ने गया था। जानकारी के अनुसार वो शख्स करीब 17 मिनट तक एक्ट्रेस के साथ उनके कमरे में था और उसके बाहर आते ही आकांक्षा दुबे ने कमरा बंद कर लिया।
और पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से दुखी हुई अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर लिखा ‘यकीन नहीं हो रहा’!
हालांकि आकांक्षा के आत्महत्या करने की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। ऐसे में उस रात एक्ट्रेस के साथ मौजूद शख्स की तलाश जरुरी है, जो एक्ट्रेस के सुसाइड करने से पहले उनके होटल रूम के कमरे में मौजूद था। जानकारी के अनुसार, आकांक्षा अपनी फिल्म ‘नायक’ की शूटिंग के दौरान वाराणसी के एक होटल के कमरे में रुकी हुई थीं।
बता दें, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री कि फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को अपने होटल के कमरे के छत के पंखे से फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया था। एक्ट्रेस की लाश वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में मिली थी। शुक्रवार रात को शूटिंग खत्म करने के बाद आकांक्षा वाराणसी के होटल में रुकी थीं जहां उन्होंने खुद को फांसी लगा ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, जब सुबह एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट ने उन्हें फोन किया लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो वो उस होटल में पहुंच गईं जहां आकांक्षा का कमरा बंद मिला। इसके बाद काफी कोशिशों के बाद आकांक्षा का कमरा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी और जब पुलिस ने मास्टर चाभी से दरवाझा खोला तो एक्ट्रेस दुनिया को अलविदा कह चुकी थी।
और पढ़े: दिवंगत भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की इन फिल्मों को फैन्स करेंगे हमेशा याद!
गौरतलब है कि, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और यश कुमार जैसे बड़े स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है। आकांक्षा दुबे के जाने से भोजपुरी जगत को में गहरा सदमा लगा है। हालांकि पुलिस एक्ट्रेस के आरोपी की तलाश कर रही है।