Adipurush के विवादों के बीच टीवी पर लौट रही है रामानंद सागर की Ramayan, जानें कब होगी शुरू!

Ramanand Sagar ‘Ramayan’ return to TV: ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष हाल ही में 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म की रिलीज के बाद काफी आलोचना हो रही है। इस फिल्म में दिखाए गए खराब वीएफएक्स से लेकर डायलॉग्स तक कुछ भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहा है। रामायण (Ramayan) पर आधारित इस फिल्म को लेकर चल रहे विवादों के बीच अब दर्शकों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, रामानंद सागर का लोकप्रिय धारावाहिक रामायण (Ramayan) को जल्द ही टेलीविजन पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा। आइए जानते हैं यह शो कब, कहां और कितने बजे प्रसारित होगा।

रामायण धारावाहिक की हो रही वापसी

रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) महाकाव्य ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। यह शो लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया गया था। उस दौरान दर्शकों ने अपने परिवार के साथ बैठकर शो को खूब देखा। वहीं अब एक बार फिर 1987 की ये रामायण (Ramayan) सीरीज एक बार फिर वापस आ रही है। हाल ही में शेमारू टीवी चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीरियल की वापसी की घोषणा की गई और एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया। ट्वीट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि राम राज्य की शुरुआत होगी। इस ट्वीट में आगे बताया गया कि बहुत जल्द मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की पौराणिक गाथा रामायण शेमारू टीवी पर दिखाई जाएगी।

और पढ़े: रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ये कलाकार निभाएंगे ये किरदार!

शेमारू टीवी के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किए गए प्रोमो वीडियो में देखा गया है कि, अरुण गोविल राम के रूप में, दीपिका चिखलिया सीता के रूप में, सुनील लहरी लक्ष्मण के रूप में, स्वर्गीय दारा सिंह हनुमान के रूप में और रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह धारावाहिक 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे शेमारू टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

आदिपुरुष ने की इतने की कमाई

आपको बता दें, ओम राउत की आदिपुरुष हिंदू महाकाव्य रामायण (Ramayan) पर आधारित एक पौराणिक एक्शन फिल्म है। फिल्म का लेखन और निर्देशन ओम राउत ने किया है। हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की गई इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के बजट की बात करें तो यह 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी है। हालांकि, खराब वीएफएक्स और डायलॉग्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली यह फिल्म अब तक दुनियाभर में करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

और पढ़े: Adipurush Review: Kriti Sanon, Prabhas की फिल्म के वाहियात संवाद सुन दिल में उठेगा दर्द!

गौरतलब है कि, फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के बाद इसकी तुलना रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण से की जा रही है। इसके वीएफएक्स और डायलॉग्स को लेकर दर्शकों में काफी गुस्सा है। ऐसे में दर्शक धारावाहिक रामायण (Ramayan) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image Courtesy: Twitter