आशका गोराडिया टेलीविजन की उन अदाकाराओं में से एक है, जो काफी मशहूर है। अपने अभिनय के साथ ही एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अमेरिकन बिजनेसमैन Brent Goble के साथ शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही। वही शादी के बाद अपने पति के साथ आशका योगा और कई तरह के वर्कआउट करते हुए दिखाई देती है। इसके साथ ही आशका और ब्रेंट जल्दी ही पैरेंट्स बनने वाले है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान भी आशका ने अपना योगा वर्कआउट रोका नहीं है। वह रोजाना अपने पति के साथ कठिन से कठिन योगा करती नजर आती है। International Yoga Day के मौके पर 18 हफ्ते प्रेगनेंट आशका बेहद शानदार तरीके से वर्कआउट करते नजर आ रही है।
भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप में अपने अभिनय से मशहूर हुई आशका गोराडिया अपने प्रेगनेंसी के दिनों को बेहद एंजॉय कर रही है। वही एक्ट्रेस प्रेगनेंट होते हुए भी रोजर योगा करने से नहीं चुकती। आशका प्रेगनेंसी से पहले भी वर्कआउट और योगा करते हुए वीडियोज अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती थी।
और पढ़े: प्रेगनेंसी में भी Aashka Goradia ने किया ऐसे योगा, नेटिजन्स भी हो गए हैरान!
वही अब 18 महीने प्रेगनेंट होते हुए भी आशका ने वर्कआउट करना बंद नहीं किया। एक्ट्रेस अपने पति की मदद से प्रीनेटल योगा (Prenatal Yoga) करती नजर आ रही है। जल्द ही मां बनने वाली आशका को ऐसे वर्कआउट करते देख उनके फैन्स काफी प्रभावित होते नजर आ रहे है। आशका ने शेयर किए वीडियो के साथ ही उसने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है, जो काफी लोगों को प्रेरणा दे रहा है।
आपको बता दे की, आशका के पति ब्रेंट गोबल एक ट्रेन्ड योगा प्रशिक्षक है, जो प्रेगनेंसी में भी अपनी पत्नी को योग करने में मदद कर रहे है। आशका लिखती है की, दिन-ब-दिन उसके शरीर में बदलाव आ रहे है, लेकिन Prenatal योगा की मदद से वह इन सारे बदलाव को ग्रहण कर रही है और इससे उसे आराम और शक्ति मिल रही है। साथ ही आशका ये भी कह रही है की, इसके लिए उसे पति उसे काफी मदद करते है। अपने शरीर में होने वाले बदलावों से आशका प्रभावित तो है ही, लेकिन Prenatal योगा से उसे काफी मदद मिलती है। प्रेगनेंसी के इस दौरान भी योग करने में पति ब्रेंट उनकी काफी मदद करते है, इसीलिए आशका अपने पति का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करती है।
और पढ़े: Shilpa Shetty ने वृक्षासन करते हुए International Yoga Day पर दी खास बधाइयाँ, देखें वीडियो!
आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने 2017 के दिसंबर महीने में शादी कर ली थी। अब शादी के 6 सालों बाद जल्द ही दोनों के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली है।