Site icon Hauterrfly

National Technology Day: 6 गैजेट्स, जो औरतों ने है बनाएं!

आज के समय में गैजेट्स और अन्य डिवाइस के बिना चलना लगभग असंभव हो गया है। लैपटॉप, हेडफोन, टैबलेट और कंप्यूटर जैसे कई ऐसे गैजेट हैं, जो हमारे रोजमर्रा के काम में आते हैं। इसके बिना ऐसा लगता है जैसे सब कुछ बेकार सा है। ऑफिस जाना हो, घर के काम-काज या फिर कोई सरकारी कागज, सब कुछ इन्हीं डिवाइस और गैजेट्स की मदद से पूरे किए जाते है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि महिलाओं ने महिला सहूलियत के लिए खुद से डिवाइस और गैजेट्स तैयार किए हैं। आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के मौके पर हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने ऐसे गैजेट्स बनाए हैं जो हमारे लिए काफी उपयोगी हैं।

1. कंप्यूटर का पहला एल्गोरिथम एनालिटिकल इंजन

इंग्लैंड के संपन्न परिवार में 17 मई 1792 में जन्मी एडा लवलेस को दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में जाना जाता है। डा लवलेस कंप्यूटर का आविष्कार करने से पहले एक कंप्यूटर भाषा के लिए अपने विचार लेकर आई थी। भले ही चार्ल्स बैबेज ने पहले कंप्यूटर का आविष्कार किया लेकिन एडा लवलेस ने मॉडर्न कंप्यूटरों के आने से पहले कंप्यूटर प्रोग्राम लिख दिया था। उन्होंने साल 1843 में कप्यूटर की पूरी एक सीरीज लिखी थी। हालांकि एडा को इस बारे में कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी। एडा लवलेस ने साल 1843 में, आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर का पहला एल्गोरिथम एनालिटिकल इंजन बनाया।

और पढ़े: PMMVY: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को देती है 5000 रुपये, जान ले पात्रता और लाभ!

2. मोनोपोली गेम

गेम तो हम हर रोज फोन और लैपटॉप में खेलते हैं। ऐसे में साल 1930 में मोनोपोली गेम का अविष्कार एलिजाबेथ मैगी ने किया था। इसे लैंडलॉर्ड गेम के नाम से जाना जाता है। एलिजाबेथ मैगी द्वारा बनाया यह गेम रियलिटी और टैक्सेशन गेम है जिसका उद्देश्य यूजर्स को जॉर्जिज़्म के बारे में शिक्षित करना है।

3. विंडशील्ड वाइपर का अविष्कार

आपने कार के शीशे के बाहर लगे वाइपर को सभी ने देखा होगा, इसका आविष्कार मैरी एंडरसन ने साल 1905 में किया था। मैरी के दिमाग में यह विचार तब आया जब वो साल 1903 में अपने ड्राइवर को बार-बार नीचे उतर कर कार का शीशा साफ करते हुए देखती है। इसी को देखने के बाद मैरी ने विंडशील्ड वाइपर का अविष्कार किया।

4. सीसीटीवी 

आज के समय में किसी भी घटना को रोकने के लिए हर गली, चौराहे, ऑफिस, दुकान और सरकारी दफ्तर में लगे सीसीटीवी बहुत उपयोगी हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इसका आविष्कार अमेरिका की रहने वाली मैरी वैन ब्रिटन ब्राउन ने किया था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मैरी वैन ने सीसीटीवी का आविष्कार किया। जो आज सभी के बहुत काम आता है।

5. डिशवाशर

आज के समय में तमाम घरों में डिशवाशर का इस्तेमाल होता हैं, जिससे कई तरह के काम भी आसान हो गए हैं। इस डिशवाशर मशीन का अविष्कार जोसफिन कोचरेन ने किया हैं। साल 1887 में अमेरिका के रहने वाले जोसफिन ने डिशवॉशर का आविष्कार किया था। इससे लोगों का काम भी आसान हो गया है।

6. सेफ्टी अंगूठी ब्रेसलेट

अगर रास्ते में कोई बदमाश आपको परेशान कर रहा है, तो गोरखपुर की दो टैलेंटेड छात्राओं ने ऐसा डिवाइस तैयार किया है जिससे आप अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। महिला सुरक्षा के इस गैजेट का नाम ‘मोदी-योगी अंगूठी ब्रेसलेट’ रखा गया है। आईटीएम गिडा की दो छात्राओं अक्षिता तिवारी और स्नेहा शर्मा ने बदमाशों से सुरक्षा के लिए इस डिवाइस को तैयार करने में कम से कम एक महीने का समय लिया। इस डिवाइस की बात करें तो इसे वुमन सेफ्टी ऐप से जोड़ा गया है और इसमें चार इमरजेंसी नंबर जोड़े जा सकते हैं। जब भी महिलाएं बाहर जाती हैं और कोई उनके साथ छेड़खानी करता है तो महिला सुरक्षा एप से जुड़े चार इमरजेंसी नंबरों पर दो बार कॉल की जाएगी। साथ ही लोकेशन भी चली जाएगी। आप इसे अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर सकती हैं।

और पढ़े: द्रौपदी मुर्मू से लेकर सुषमा स्वराज तक; ये हैं भारत की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक महिलाएं!

आज के समय में महिलाओं ने अर्श से लेकर फर्श तक में अपना नाम रोशन किया है। ऐसे में पुराने समय से ही महिलाओं ने अनेक सफलताओं के परचम लहराए हैं। उम्मीद है हमारे द्वारा ऊपर दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगी।

3 Imprisoned Iranian Women Journalists Win UN Press Freedom Prize For Reporting On Mahsa Amini’s Death

Exit mobile version