‘होली के दिन दिल खिल जाते है, रंगो में रंग मिल जाते है’… कहते हुए प्यार का त्यौहार मनाने सब तैयार हो रहे है। क्यों की अब होली का प्यारा त्यौहार आने ही वाला है। होली के दिन एकदूसरे को रंग लगाते हुए सब खुशी से यह त्यौहार मनाते है। लेकिन इस त्यौहार में कई बार इस्तेमाल किये जाने वाले केमिकल रंगों का अपनी नाजुक त्वचा पर काफी बुरा असर होता है। बाजार में होली के रंगों को निकालने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते है, लेकिन इनसे अपनी त्वचा और भी ख़राब हो सकती है। होली का त्यौहार तो मनाना है, रंगों से भी खेलना है, लेकिन इसके साथ ही अपनी त्वचा का भी नेचुरली ख्याल भी रखने मिले तो क्या मजा आ जाये! जी हाँ आज हम ऐसे घरेलु तरीकों के बारे में जानेंगे जिसकी मदद से आप होली के रंगों को बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए आसानी से निकाल सकते है।
होली का त्यौहार है तो उसे मनाना तो बनता ही है! एकदूसरे पर रंग लगाना, होली के गानों पर डांस करना, गुजिया खाना और ठंडाई पीना होली के वक़्त की जरुरी बातें है। इसके साथ ही अपनी त्वचा का भी नेचुरल तरीके से ध्यान रखना बनता है। इसीलिए निचे दिए गए कुछ जरुरी और नेचुरल घरेलु टिप्स की मदद से आप त्वचा पर लगा रंग आसानी से मिटा सकते है।
और पढ़े: 10 Celebrity Couples Who Are All Set To Celebrate Their First Holi Together. Love And Colour Is In The Air!
1. कोकोनट ऑइल
इसे एक पारंपरिक घरेलु नुस्खा भी कह सकते है, क्यों की रंग निकालने के लिए नारियल का तेल लगाना अपने दादी-नानी, माँ ने भी सिखाया था। होली के लिए तैयार होने से पहले कोकोनट ऑइल से अच्छे से अपनी त्वचा पर मसाज कर ले। कोकोनट ऑइल त्वचा को मुलायम रखने के साथ ही कई तरह के फायदे भी देता है। इस तेल से मसाज करने के बाद आप निडर होकर होली खेलने जा सकते है। घर आने के बाद नहाते वक़्त तेल की वजह से आपके रंग आसानी से निकल जाएंगे।
2. ठंडा पानी
अगर आपको पता होगा की गरम पानी से रंगों के दाग नहीं जाते तो यह बात जरूर ध्यान में रखे। अपने चेहरे और शरीर को गर्म पानी से धोने से रंग के दाग नहीं हटेंगे। वास्तव में, गर्म पानी रंगों को तेजी से और सख्त बना देता है, जिससे उन्हें निकालना और भी मुश्किल हो जाता है। होली खेलने के बाद सबसे पहले बालों को धोएं और चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। बालों को धोते वक़्त भी यह याद रखे की ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करे, जिससे बालों का रंग भी जल्दी निकल जाए।
3. कोकोनट मिल्क
कोकोनट ऑइल के साथ ही कोकोनट मिल्क भी होली के रंगों को मिटाने के लिए एक आसान उपाय है। रंगों को त्वचा से मिटाने के लिए आपको बस यह करना है की पांच बड़े चम्मच नारियल के दूध में तीन बड़े चम्मच नारियल का तेल को अच्छे से मिलाएं। इस नारियल के पैक को आप त्वचा के साथ-साथ बालों पर भी लगा सकते है। नारियल का तेल न केवल रंग को हटाने में मदद करेगा, बल्कि दूध त्वचा और बालों को हुए नुकसान की भी मरम्मत करेगा।
4. मुल्तानी मिट्टी
निखरी और सुंदर त्वचा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना काफी कॉमन बात है। लेकिन एहि मुल्तानी मिट्टी होली के रंगों को आपकी त्वचा से निकालने में भी मदद कर सकती है। अगर आपकी त्वचा नाजुक है और रंगों के कारन जलन महसूस कर रहे है, तो इस घरेलू उपाय को जरूर आजमाएँ। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल यानी रोज वाटर का एक मिश्रण बना कर आप अपने चेहरे पर फेस पैक जैसा इस्तेमाल कर सकती है।
और पढ़े: From The ‘Shark Tank India’ Judges To Priyanka Chopra And Nick Jonas, Here’s How Celebs Enjoyed Holi 2022
5. नींबू
त्वचा के लिए कई बार नींबू का इस्तेमाल भी किया जाता है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो होली के रंगों को हल्का करने के लिए एक जरुरी बात साबित होता है। इसके लिए आपको नींबू के रस को शहद के साथ मिला कर अपने पूरे चेहरे और शरीर पर लगाना है, जहा आपको रंग लगा है। बेसन, दही और इतर सामग्री के साथ आप नींबू का फेसपैक भी बना सकते है। होली के जिद्दी दागों को यह कम करता है और त्वचा को उसका मूल रंग वापस लाने में मदद करता है।
तो अब इस होली के रंगों से डरने की क्या ही बात है? बिंदास होकर होली का त्यौहार मनाये और रंगों से बिना डरे जी चाहे उतना खेले।