पानी है Bawaal की Janhvi Kapoor की तरह खूबसूरत आंखें? खीरे का यूं करें उपयोग!

पाएं खूबसूरत पानीदार आंखें!

पानी है Bawaal की Janhvi Kapoor की तरह खूबसूरत आंखें? खीरे का यूं करें उपयोग!

कुछ समय पहले ही आज बॉलीवुड की एक बहुचर्चित फिल्म Bawaal का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी दिखाई दे रही है। जान्हवी कपूर के कई फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें काफी पसंद करते है। एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे हमेशा होते ही रहते है। हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली जाह्नवी कपूर की फिटनेस के साथ ही उसकी सुंदर आंखों पर कई लोग मरते है। कई लड़कियां उसकी तरह फिगर पाने के लिए कोशिश करती रहती है। अगर आप भी जाह्नवी कपूर की तरह खूबसूरत और बड़ी पानीदार आंखें पाना चाहती है, तो क्यों ना नैचुरल तरीके से कोशिश करे? आप अपनी आंखों को जाह्नवी कपूर की तरह सुंदर बनाने के लिए खीरे का यानी ककड़ी (Cucumber) का इस्तेमाल कर सकती है। जान ले किस तरीके से आप अपनी आंखों पर खीरे का उपयोग कर सकती है..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

ऐसे करें खीरे का आंखों पर इस्तेमाल..

1. बचपन से हमें सिखाया जाता है की खीरे से आंखें अच्छी होती है। ये बात याद रखते हुए आप भी खीरे की स्लाइज काटकर आंखों पर रख सकते है। खीरे में कई आवश्यक विटामिन और खनिज शामिल होते हैं, जो आपके शरीर और आँखों के लिए लाभदायक होती है। इसमें राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन बी 6, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो आँखों को भी स्वस्थ रखते है।

get-healthy-beautiful-eyes-like-Bawaal-actress-Janhvi-Kapoor-from-cucumber

2. आंखों की सूजन कम करने के लिए खीरा काफी फायदेमंद है। खीरे में पाएं जाने वाले एस्कॉर्बिक और कैफिक एसिड आंखों के आसपास की सूजन और को कम करने में मदद करता है। खीरे के स्लाइज काट कर उन्हें कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडे होने के बाद इन स्लाइज को अपनी आंखों पर रखते हुए कुछ देर तक रहने दे। यह आपको आराम देने और आपकी आंखों को हाइड्रेट करने में जरूर मदद करेगा।

और पढ़े: How To Recreate Janhvi Kapoor’s Bawaal Makeup That Always Look Like An Airbrush Filter

3. कई जगह ब्यूटी पार्लर में खीरे की स्लाइज को आंखों पर रखते हुए मसाज दिया जाता है। आपको बता दे की खीरे के इस्तेमाल से आंखों के निचे के डार्क सर्कल्स कम हो जाते है। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और सिलिका जैसे तत्व पाए जाते है जो आंखों के काले घेरों को कम करने में मदद करते है। इसे अधिक बार इस्तेमाल करने से आंखों के काले धब्बे फीके हो जाते है और आंखों को राहत भी मिलती है।

get-healthy-beautiful-eyes-like-Bawaal-actress-Janhvi-Kapoor-from-cucumber

4. आंखों के निचे की झुर्रिया कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। अगर आपको भी आंखों के निचे झाइयां या झुर्रियों की समस्या है, तो ककड़ी के स्लाइज काट कर उन्हें आप अपनी आंखों पर रखते हुए रिलैक्स कर सकती है। इससे आपकी सुंदरता और बढ़ेगी।

5. ककड़ी के पेस्ट का भी आप आंखों को सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। खीरे का अच्छे से पेस्ट बना कर उसमे इसेंशियल ऑयल और शहद डालते हुए इस पेस्ट को आंखों के निचे लगाने से आंखों का स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है और उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

और पढ़े: These Pictures Prove Janhvi Kapoor Looks Bawaal In Every Red Carpet Gown

खीरे के इस्तेमाल से आप अपनी आंखों का स्वास्थ्य जरूर सुधार सकते है और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तरह सुंदर पानीदार आंखें भी पा सकती है। खीरा सच में काफी असरदार होता है। इसे खाने में या आंखों को रिलैक्स करने में जरूर इस्तेमाल करें।

Bawaal Teaser: Janhvi Kapoor, Varun Dhawan’s Love Story Takes A Dark Turn. Is That… A Gas Chamber??

First Published: July 05, 2023 6:19 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!