Dil Dhadakne Do से Josh तक, इस Raksha Bandhan अपने भाई-बहन के साथ देखें ये फिल्में!

Image: Unsplash

Dil Dhadakne Do

साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह भाई-बहन दिखाए गए थे जो अपने परिवार को टूटने से बचाते है।

Image: Instagram

Josh

2000 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई बहन का किरदार निभा रहे थे, जिसमे गोवा के दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के झगडे की कहानी है।

Image: Instagram

Hum Saath Saath Hain

1999 में आई इस फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया। बहन भाइयों का अटूट बंधन और एक परिवार के प्यार की ये कहानी है।  

Image: Instagram

Sarabjit

2016 की सत्यकथा पर आधारित फिल्म में रणदीप हुडा और ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार निभाया था। ये एक बहन के प्यार की कहानी है, जो अपने भाई को वापस लाने की चाह में सभी हदें और सीमाएँ पार कर जाती है।

Image: Instagram

Raksha Bandhan

अक्षय कुमार की साल 2022 में आई इस फिल्म में 4 बहनों के शादी के लिए खुद के बारे में भी न सोचने वाले भाई की काफी इमोशनल कहानी दिखाई गई है।

Image: Instagram

Fiza

1993 के बॉम्बे दंगों के दौरान गायब होने वाले अपने भाई अमान को ढूंढने वाली फ़िज़ा की ये कहानी है, जिसमे करिश्मा कपूर और ह्रितिक रोशन दिखाई दिए थे।

Image: Instagram

Dhanak

2015 में आई ये फिल्म छोटे भाई-बहन की कहानी है जो अपने सपनों की एक अज्ञात दुनिया की यात्रा पर निकलते हैं।

Image: Instagram

Iqbal

2005 में आई इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े एक मूक-बधिर भाई के किरदार में है, जिसे क्रिकेट के लिए प्रोत्साहन देने वाली बहन श्वेता बासु प्रसाद दिखाई है।

Image: Instagram

हेल्थ कॉन्शियस भाई-बहनों के लिए इस Raksha Bandhan पर बनाएं ये 2 Sugar-Free मिठाइयां!

Image: Instagram