वैभवी उपाध्याय, नीतीश पांडेय और इन TV सेलेब्स की अचानक हुई मौत, जाने वजह!

अनुपमा फेम नीतीश पांडे ने 51 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। नीतीश का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ।

स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत के अचानक निधन से हर कोई सदमे में है। 32 साल के आदित्य का शव उनके बाथरूम में पड़ा मिला था।

भाभी जी घर पर हैं फेम दीपेश भान क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर पड़े। इसके बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 41 साल के दीपेश की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी ने महज 24 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, हालांकि उनके घरवाले एक्ट्रेस की खुदखुशी की बात से इनकार करते हैं।

Image Courtesy: Instagram Fan Page

क्राइम पेट्रोल और कई TV शोज में नजर आ चुकी प्रेक्षा मेहता ने इंदौर स्थित अपने घर में अचानक फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। प्रेक्षा के परिजनों के मुताबिक वह डिप्रेशन में थी।

Image Courtesy: Instagram Fan Page

सूर्यपुत्र कर्ण फेम सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने भी 46 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। वर्कआउट के दौरान सिद्धांत को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

बालिका वधू फेम सिद्धार्थ शुक्ला के 40 साल की उम्र में अचानक निधन से हर कोई सदमे में था। वर्कआउट करने के बाद सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

कहानी घर घर की फेम समीर शर्मा ने 40 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। समीर ने अपने मुंबई स्थित घर पर सुसाइड कर लिया था।

Image Courtesy: Instagram Fan Page

ससुराल सिमर का फेम आशीष रॉय ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। आशीष लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

Image Courtesy: Instagram Fan Page

साराभाई वर्सेस साराभाई फेम वैभवी उपाध्याय का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। वैभवी अपने मंगेतर के साथ ट्रिप पर जा रही थी उस दौरान रस्ते में उनकी कार का संतुलन बिगड़ा और कार खाई में जा गिरी।

अलीबाबा दास्तान-ए-कबूल फेम तुनिषा शर्मा ने भी अचानक 20 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। तुनिषा ने अपने शो के सेट पर ही फांसी लगा ली थी।

 वैभवी उपाध्याय के निधन पर दुखी हुए ये TV सेलेब्स! पढ़ें आगे ...