फ्लोरेंस नाइटिंगेल, शांति टेरेसा लकड़ा और ये नर्सेस अपने काम से हुई दुनियाभर में मशहूर!

आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

चलिए जान लेते है उन नर्सेस के बारे में जिन्होंने अपने काम से पूरी दुनिया बदल दी।

फ्लोरेंस नाइटिंगेल 12 मई 1820 में जन्मी फ्लोरेंस को आधुनिक नर्सिंग की जन्मदाता कहा जाता है। उनके योगदान की वजह से उनका जन्मदिन ही अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के नाम से मनाया जाता है।

Image Courtesy: Twitter

शांति टेरेसा लकड़ा ये अंडमान निकोबार द्वीप समूह में PVTG की सेवा करने वाली एक सामाजिक भारतीय नर्स हैं। उन्होंने दिए योगदान और सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है।

Image Courtesy: Twitter

डोरोथिया डिक्स ये अमेरिकी नर्स और शिक्षक के साथ ही एक समाज सुधारक और मानवतावादी भी थी,जिन्होंने खुद को मानसिक रूप से बीमार लोगों के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया था।

Image Courtesy: Twitter

मैरी एलिजा महोनी मेरी ने अमेरिका में पहली प्रशिक्षित अश्वेत नर्स के रूप में, सभी जातियों के लोगों के लिए नर्सिंग में अवसर पैदा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

Image Courtesy: Twitter

क्लारा बार्टन ये एक अमेरिकन निडर मानवतावादी नर्स थी, जिन्होंने महायुद्ध के दौरान चिकित्सा में क्रांति लाने में मदद की। दूसरों की मदद करने के लिए उनके आजीवन समर्पण को याद किया जाता है।

Image Courtesy: Twitter

नर्सिंग में बनाना है करियर? तो जान ले इन 5 नर्सिंग कोर्स के बारे में!