The Kerala Story से लेकर The Kashmir Files तक, ये है बॉलीवुड की सबसे Controversial फिल्में!
द केरला स्टोरी अदा शर्मा की ये फिल्म रिलीज के पहले ही विवादों में फंस गई थी। ट्रेलर में दिखाया था की, केरल की 32,000 महिलाओं को इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। इस वजह से सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज कराई गई और फिल्म पर रोक की मांग की गई।
द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर में हुए पंडितों पर अन्याय का चित्रण इस फिल्म में दिखाया गया था। हिंसा और नफरत फैलाने के मामले में ये फिल्म एक विवादित फिल्म बन गई थी।
मद्रास कैफे जॉन अब्राहम अभिनीत ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। तमिलनाडु के दक्षिणी राज्य में तमिल समूहों और राजनेताओं ने इसे 'तमिल विरोधी' फिल्म बताई और राज्य में इसके रिलीज को रोकने की मांग की।
हैदर विशाल भारद्वाज इस फिल्म में अनुचित तरीके से सशस्त्र बलों के दृश्यों का चित्रण करना भारी पड़ गया था। इस फिल्म में भारतीय सेना और भारतीय अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों के दुरुपयोग के दृश्यों को भी चित्रित किया गया था।
आर्टिकल 15 2019 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की वजह से ब्राह्मण समुदाय को दुख पहुंचा था। इस फिल्म पर ब्राह्मण समुदाय की बदनामी करने का आरोप भी लगा था।
भीड़ हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की भीड़ के ट्रेलर में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए PM नरेंद्र मोदी के भाषण को दिखाया गया था, जिसे अंततः फिल्म से हटा दिया गया था।