इन हिट फिल्मों में चला रश्मिका मंदाना का जादू, बॉक्स ऑफिस पर की है ताबड़तोड़ कमाई!

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जादू साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाया हुआ है।

कम समय में ही रश्मिका तमिल, तेलुगु और अब हिंदी भाषाई लोगों की चहेती एक्ट्रेस बन गई हैं।

साल 2016 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली रश्मिका मंदाना ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं।

रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म 'किरिक पार्टी' काफी हिट रही थी, जिसमें वह रक्षित शेट्टी के साथ नजर आई थीं।

कुछ समय पहले रिलीज हुई रश्मिका मंदाना और  अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा' ने 200 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की थी।  

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'गीता गोविंदम' ने 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया था।  

रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सरिलेरू नीकेवरु' भी हिट फिल्मों में से एक है, इसकी कमाई करीब 130 करोड़ थी।  

रश्मिका मंदाना की हिट फिल्मों में कन्नड़ फिल्म 'पोगरू' भी शामिल है, इसका कलेक्शन करीब 45 करोड़ रुपए रहा था।