महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बजट में महिलाओं को मिलेंगे यह फायदे!

Image Courtesy: BQ Prime

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'पंचामृत' सिद्धांत पर आधारित महिलाओं, किसानों, युवाओं, रोजगार और पर्यावरण को समर्पित राज्य का बजट पेश किया।

Image Courtesy: The Economic Times

इस बजट में महिलाओं और लड़कियों के लिए फायदेमंद वित्तीय सहायता दी गयी है।

फडणवीस ने चौथी व्यापक महिला नीति की घोषणा की, जिसके के तहत, गरीब परिवारों की बालिकाओं को 18 वर्ष तक ₹75,000 दिए जाएंगे।

'लेक-लड़की' योजना की घोषणा भी की गयी जिसमे शिक्षा के लिए पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को अनुदान दिया जाएगा।

'लेक-लड़की' योजना के तहत जन्म के बाद लड़कियों के नाम पर विशिष्ट काल में पैसे जमा किये जायेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य भर में बस से यात्रा करने के लिए महिलाओं को 50% की छूट की घोषणा की।

राज्य में कामकाजी महिलाओं के लिए 50 नए होस्टल शुरू किए जाएंगे।

इसके साथ उपमुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की घोषणा भी की।

महिलाओं को स्टैम्प ड्यूटी में एक फीसदी की छूट भी मिलेगी।