महिलाओं के लिए है यह 6 सरकारी योजनाएँ, जान ले इनके बारे में!

महिलाओं और छोटी लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार ने कई उपयुक्त योजनाएं बनायीं है। 

1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्या भ्रूण हत्या रोकने, उनकी सुरक्षा और लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना 2015 में शुरू की गयी थी। 

2. वर्किंग वुमन हॉस्‍टल योजना 1972-73 में यह योजना वर्किंग वुमन के लिए सुरक्षित घर और उनके बच्चों के लिए डेकेयर सुविधाएं प्रदान करने के प्राथमिक उद्देश्य से शुरू की गई थी।

3. महिला हेल्पलाइन योजना सार्वजनिक या निजी स्थलों पर दुर्व्यवहार से बचाने के लिए महिलाओं को 24*7 आपातकालीन सहायता देने के लिए यह योजना 2015 में शुरू की गयी थी।

4. महिला शक्ति केंद्र योजना    महिलाओं का विकास, साक्षरता और उन्हें काम दिलाने के लिए यह योजना 2017 में शुरू हुई थी, जिसका लाभ अभी भी महिलाएं ले रही है।

5. निर्भया फंड योजना 2013 में शुरू किया गया निर्भया फंड, महिलाओं की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए महिला केंद्रित योजनाओं के लिए सहायता प्रदान करता है।

6. उज्जवला (UJJAWALA) योजना महिलाओं की तस्करी, यौन शोषण रोकने के लिए और उनके पुनर्विकास के लिए 2007 में यह योजना शुरू की गयी थी।