भोजपुरी इंडस्ट्री की इन जोड़ियों ने बड़े पर्दे पर उड़ाया है गर्दा, देखें तस्वीरें!
भोजपुरी इंडस्ट्री की कई जोड़ियों की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत लेती है।
निरहुआ हिंदुस्तानी, रोमियो राजा और बेटा जैसी फिल्मों में नजर आयी थी दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की हिट जोड़ी।
त्रिदेवी, पवन राजा और सत्या जैसी फिल्मों में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की शानदार जोड़ी ने कमाल कर दिया।
लिट्टी चोखा, बाप जी और मुक्कदर जैसी फिल्मों में खेसारी लाल और काजल राघवानी की स्पेशल केमेस्ट्री पर्दे पर कहर मचा चुकी हैं।
ऐ भौजी के सिस्टर और कब अइबू अंगनवा हमार जैसी फिल्मों में मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की जोड़ी ने जोड़ी को सबने पसंद किया था।
सइयां तूफानी, प्रेमलीला और गुंडईराज में मोनालिसा और विक्रांत सिंह की हॉट जोड़ी ने खूब धमाल मचाया हैं।
साली बड़ी सतावली और हम हैं जोड़ी नंबर 1 में रवि किशन और रानी चटर्जी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थीं।